
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला किया गया। भाजपा महासचिव राम माधव ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सरकार बनी थी, उन सभी बातों को लेकर सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी खराब हुई है। जिस वजह से हमनें ये फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं। बता दें कि समर्थन वापस लेने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद ये फैसला लिया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 39 महीनों तक बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की सरकार रही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I3p8Qh
No comments:
Post a Comment