दिल्ली में उपराज्यपाल के दफ्तर में केजरी का धरना 9वें दिन खत्म, एलजी ने बैठक के लिए बुलाया - Samachar

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 20, 2018

दिल्ली में उपराज्यपाल के दफ्तर में केजरी का धरना 9वें दिन खत्म, एलजी ने बैठक के लिए बुलाया

अफसरों की हड़ताल को लेकर उपराज्यपाल (एलजी) के दफ्तर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का धरना 9वें दिन खत्म हुआ। मंगलवार को एलजी अनिल बैजल की ओर से उन्हें बैठक के लिए बुलाया गया। बैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही सचिवालय के अफसरों से मिलें ताकि मुद्दों को निपटाया जा सके। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि कुछ अफसर मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंत्रियों के धरने को असंवैधानिक करार दिया था। केजरीवाल की अपील के बाद अफसर बैठक के लिए तैयार हुए। केजरीवाल और गोपाल राय 11 जून को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने राज निवास पहुंचे थे। उपराज्यपाल ने समय नहीं दिया तो दोनों गेस्ट रूम में धरने पर बैठ गए थे। 12 जून से सत्येंद्र जैन और 13 से सिसोदिया उनके साथ भूख हड़ताल शुरू की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yonFEM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages